झारखंड/ बिहार: चौपारण के जंगलों में बीड़ी पत्ता के नाम पर पेड़ों की बेरहमी से कटाई हो रही है। गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी जैसे संरक्षित क्षेत्रों में भी तस्कर बेधड़क घुसकर अवैध तुड़ाई कर रहे हैं इधर चौपारण, ताजपुर, कर्मा, बेलाही,रामपुर, भगहर अन्य वन क्षेत्रो में खुलेया म वनो से बीड़ी पता तस्करो के माध्यम तुड़ाई किया जा रहा हैं. वनो के क्षेत्र पदाधिकारियों द्वारा आँख मुंद ली गई हैं.
सूत्रों के अनुसार, बिहार के नाम पर फर्जी कागज़ बनाकर झारखंड के सीमावर्ती गांवों – दनुआ, पिपराही, अहरी, नावाडीह – से केंदु पत्ता अवैध तरीके से तुड़वाया जा रहा है।
वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की जानकारी में सब हो रहा है, लेकिन कार्रवाई नदारद है। वन कर्मियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।
जंगल कट रहे हैं, कानून टूट रहा है – और जिम्मेदार चुप हैं। क्या जंगलों की यह लूट ऐसे ही चलती रहेगी ?
0 Comments