अजीवन कांग्रेसी रहे पीएन सिंह : शैलेन्द्र यादव
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी पीएन सिंह की 83 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा की अजीवन कांग्रेसी रहे पीएन सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सयुंक्त बिहार में कांग्रेस के महासचिव तथा लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष रहे । 1980 में हटिया विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे और मात्र 52 मतों के अन्तर से चुनाव हार गए थे । बिहार से झारखंड अलग होने पर रियाडा के चेयरमैन तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे ।
मौके पर प्रदेश सचिव बिनोद सिंह महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी रविन्द्र प्रताप सिंह सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह सहकारिता विभाग के अध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, परवेज अहमद, सदरूल होदा, बाबर अंसारी, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईंया, कौशल कुमार सिंह, मोहम्मद वशीम, मुस्ताक अंसारी, मिथिलेश दुबे, निजामुद्दीन अंसारी, दिलदार अंसारी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
0 Comments