सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी, उज्ज्वल भविष्य की कामना..
चौपारण : प्रखंड अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल नाजिर मंटू मालतो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी विदाई पर सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में एक भावपूर्ण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर और अंचल अधिकारी संजय यादव शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने मंटू मालतो की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि मंटू मालतो ने निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवाएँ दी हैं। मौके पर सहकर्मियों ने उन्हें यादगार उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। जानकारी के अनुसार, मंटू मालतो वर्ष 2017 में चौपारण अंचल कार्यालय में पदस्थापित हुए थे। वर्ष 2023 में तत्कालीन नाजिर फन्नी बाबू की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें नाजिर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सीओ संजय यादव के निर्देश पर अपना कार्यभार लेखापाल कृष्ण कुंदन कुमार को सौंप दिया।
समारोह में प्रभारी सह लेखापाल नाजिर कृष्ण कुंदन कुमार, बड़ा बाबू बिनोद पासवान, लिपिक प्रकाश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर विपुल सिन्हा, संदीप कुमार वर्मा, रंजीत पासवान, अभिषेक ओझा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

0 Comments