Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धरती आबा बिरसा मुंडा की 125 शहादत दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजली

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125 शहादत दिवस उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के नायक थे । उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19 वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसिडेंट मे हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्त्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए । केवल 25 वर्ष की उम्र में अपने देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले बिरसा मुंडा भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के लिए जनजातीय विद्रोह और क्रांति के प्रतीक के रूप में याद किए जाएंगे और शायद यही कारण है कि लोग उनहे भगवान बिरसा मुंडा कर संबोधित करते हैं।

मौके पर महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी अजय गुप्ता, आबिद अंसारी, कृष्णा कुमार यादव, जावेद इकबाल सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, मिथिलेश दुबे, रोहन ठाकुर, धीरेन्द्र कुमार दुबे, अनिल कुमार भुईंया, सैयद अशरफ अली, लाल बिहारी सिंह, सलीम रजा, बाबर अंसारी, दिलीप कुमार रवि, अजीत कुमार गुप्ता, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : शेरे पंजाब होटल सरदारपुर में सिखों के पाँचवें गुरु अर्जुन तेग बहादुर जी का शहादत दिवस श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया गया

Post a Comment

0 Comments