हज़ारीबाग़ : झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और इंटक नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के क्रम में उन्होंने राजधानी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से झारखंड की सियासत और श्रमिक संगठनों में शोक की लहर है। चंद्रशेखर दुबे, जिन्हें ददई दुबे के नाम से जाना जाता था। इनका जन्म 2 जनवरी 1946 को हुआ था। वे बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विद्यायक व धनवाद सांसद का कार्य कर चुके थे। वर्ष 2013 में हेमंत सोरेन सरकार में उन्हें राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।
दिवंगत दुबे का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। जहां रांची एयरपोर्ट पर उनके पार्थिव शरीर का अन्तिम दर्शन करते हुए कांग्रेस के कई नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। श्री यादव ने कहा कि वे गरीबों एवं मजदूरों की आवाज थे जो सदा के लिए चुप हो गए। श्री यादव ने उनके निधन पर गहरी संवेदनाव्यक्त किया है।
चौपारण प्रखण्ड में भी शोक की लहर
चौपारण प्रखंड के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बैजू गहलोत,दीपक गुप्ता जिला ओबीसी अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष सारिक अख्तर उर्फ़ भूनु बाबू, राजेश सिंह, हेलाल अख्तर, उगन्ति सिंह,मनोज पासवान, बीरबल साहू, रेवाली पासवान, अभिमन्यु प्रसाद भगत,विकास गुप्ता, शन्नी सिंह, राजेश गुप्ता, नरेश साव अनेक लोगो ने गहरी शोक व्यक्त की.
इसे भी पढ़ें : ददई दुबे के निधन से मजदूरों ने अपना एक मसिहा खो दिया : निसार खान
0 Comments