हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में पूर्व सांसद पद्मश्री राम दयाल मुंडा की 86 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि डॉ राम दयाल मुंडा जिन्हें आरडी मुंडा के नाम से भी जाना है, वे एक भारतीय विद्वान और क्षेत्रीय संगीत के प्रतिपादक थे।
उनकी इसी जज्बे को देखते हुए झारखंड के प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ और बीजू टोप्पो ने डॉक्टर राम दयाल मुंडा की जीवनी पर 2017 में एक वृत्तचित्र बनाई जिसका नाम नाची से बाची रखा, जिसका अर्थ होता है चलना ही नृत्य है और बोलना ही गीत है । 2010 ये राज्यसभा के लिए चुने गए और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इसी वर्ष में पद्मश्री पुरस्कार से इनहें नवाजा गया । उनके जयंती पर प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, संजय तिवारी, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, सेवादल अध्यक्ष गुड्डु सिंह, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, सदरूल होदा, सुरेन्द्र कुमार सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, जमील अख्तर, मोहम्मद ऐनूल, मोहम्मद शहादत के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

0 Comments