Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण के दैहर में दुर्गा पूजा के अवसर पर रासलीला का भव्य उद्घाटन, कांग्रेस नेता श्री अरुण साहू ने किया शुभारंभ


चौपारण : चौपारण प्रखंड के दैहर मे 30 सितंबर 2025: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दैहर गांव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित रासलीला का रात्रि में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुवा जिसका उद्घाटन  कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी श्री अरुण साहू ने दीप प्रज़लित कर किया। समिति के आयोजनकर्ता के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यातिथि सह अतिथियों का अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया,श्री साहू ने कहा कि माता दुर्गा की कृपा से यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करेगा और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष श्री बैजू गहलोत, मंडल अध्यक्ष  नरेश साव,दैहर पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पासवान,मुखिया प्रतिनिधि  छोटन ठाकुर  बबलू साहू, कांग्रेस नेता  इंद्र देव साव, मनोज साव,सन्नी गुप्ता,सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, रासलीला का मंचन भगवान कृष्ण और राधा के दिव्य प्रेम पर आधारित रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।देहर दुर्गा पूजा समिति केअध्यक्ष कारू पाण्डेय उर्फ़ राजेन्दर पाण्डेय सचिव बिनय सिंह,कोषांध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय कैलाश पाण्डेय, बासुदेव दांगी, सुरेश दांगी, नागेंद्र कुमार, भीम दांगी, मनोज दांगी सहित ग्रामीणों का योगदान रहा,इस पर्व में चौपरान, बरही, पदमा और सिंघरावाँ सहित क्षेत्र के विभिन्न पंडलों में माता दुर्गा के भव्य विग्रह के दर्शन हुए। पंडलों की सजावट और भक्ति भरा माहौल आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने माँ की कृपा से शांति और शक्ति का अनुभव किया तथा क्षेत्र की समृद्धि और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

कांग्रेस नेता श्री दीपक गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्साह को दर्शाता है, बल्कि सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करता है।

Post a Comment

0 Comments