जातीय जनगणना से हर वर्ग को मिलेगा प्रतिनिधित्व
लोहरदगा : लोहरदगा सांसद के निजी सचिव सह जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने कहा कि जातीय जनगणना प्रत्येक वर्गों को उसका सही प्रतिनिधित्व देने का आधार है। यह देश के वंचितों का अधिकार है। संविधान के अनुसार प्रत्येक 10 वर्षों पर जनगणना कराना केंद्र सरकार का कर्तव्य है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग को उसका अधिकार देने से बच रही थी। जातीय जनगणना को टालने का प्रयास कर रही थी। श्री साहू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऐतिहासिक लड़ाई का परिणाम है कि केंद्र सरकार अब जातीय जनगणना कराने को बाध्य हुई और इसके लिए अधिसूचना जारी की है। सड़क से लेकर संसद तक राहुल गांधी ने सरकार से संघर्ष किया और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती दी। यह केवल कांग्रेस पार्टी की जीत नहीं बल्कि हमारे संविधान की जीत है जिसने हमें तानाशाही ताकतों से लड़ने और सामाजिक न्याय की मुख्य धारा में आगे बढ़ाने की ताकत दी है। श्री साहू ने कहा कि जब जब देश में संवैधानिक मूल्य और सामाजिक न्याय पर हमला हुआ है तब तक कांग्रेस पार्टी ही सबसे पहले उन सामंती और तानाशाही ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद की है।
0 Comments