Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

रांची: रांची नगर निगम चुनाव की तैयारियों के तहत आज कांग्रेस की एक अहम् राजनीतिक बैठक कार्निंवल बैकवेट सभागार में आयोजित की गई.रांची नगर निगम के कार्यकर्ताओं का समागम" विषयक इस बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने संयुक्त रूप से की।

बैठक का उद्देश्य संगठन की स्थिति का मूल्यांकन करना, संभावित उम्मीदवारों से संवाद स्थापित करना और प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की रूपरेखा तय करना था। वार्ड पार्षद से लेकर डिप्टी मेयर पद तक के संभावित नामों पर चर्चा की गई। चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित कर उनकी राय ली गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश थे। मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, हटिया विधायक राजेश कच्छप, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, विपणन बोर्ड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पूर्व महापौर रमा खलखो, वरिष्ठ नेता प्रदीप तुलस्यान, शमशेर आलम सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।

के. राजू ने कहा, "यह चुनाव कांग्रेस के लिए सिर्फ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अपनी नीतियों और विकास के एजेंडे को जनता के सामने रखने का अवसर है। उम्मीदवारों का चयन पारदर्शिता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से होगा।"

केशव महतो कमलेश ने कहा, "पार्टी निगम चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। प्रत्याशी जुझारू, सक्रिय और जनसंपर्क में मजबूत होंगे। हर वार्ड में संगठन सक्रिय रहेगा।"

सुबोध कांत सहाय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "जनता अब खोखले वादों और प्रचार की राजनीति से ऊब चुकी है। कांग्रेस ही सच्चे विकास और पारदर्शिता के एजेंडे पर काम करती है।" डॉ. कुमार राजा ने कहा, "कार्यकर्ताओं की एकता और अनुभव से हम चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह समागम संगठन की शक्ति और हमारी चुनावी तैयारियों का संकेत है। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।"

बैठक में निवर्तमान और पूर्व पार्षदों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख नामों में राजन वर्मा, एहतेशाम मंजर, दीपक राम, शाजदा खातून, कुलभूषण डुंगडुंग, नाजिमा रज़ा, हुस्ना आरा, सविता कुजूर, नीतू पासवान और कविता सांगा शामिल हैं। इन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बबलू शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, प्रिंस बट्ट, मेहुल प्रसाद, मो. हुसैन सहित अनेक सक्रिय नेता भी मौजूद रहे। यह बैठक रांची नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की गंभीरता, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क की प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।

Post a Comment

0 Comments