हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में सिध्दू व कान्हू की 177 वीं शहादत हूल क्रांति दिवस में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर दोंनो शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि 30 जून 1855 को क्रांतिकारी सिध्दू मूर्मु तथा कान्हू मुर्मू के अह्वान पर बरहेट के भोगनाडीह में 20 हजार संथालियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ महाजनों की प्रथा और अंग्रेजी सरकार की बंदोबस्ती नीति के खिलाफ विद्रोह किया था। आदिवासियों से 50 प्रतिशत से 500 प्रतिशत तक खेती कर वसूल करना इस अन्याय के खिलाफ जब सिध्दो और कान्हू चांद और भैरव के साथ दोंनो बहन फूलो और झानों ने आवाज उठाई तो हजारों की संख्या में लोगों ने इसका स्वागत किया और अपने परंपरागत तीर धनुष के साथ भोगनाडीह गांव में होकर खूद को स्वतंत्र घोषित किया तथा स्थानीय जमींदार पूंजीपतियों सूदखोरों के खिलाफ जंग छेड़ने की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला मिडिया अध्यक्ष निसार खान महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत 20 सुत्री सदस्य संजय कुमार तिवारी सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, सुनिल अग्रवाल, मनिषा टोप्पो, परवेज अहमद, अनिल कुमार भुईंया, अजय गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, डाॅ. भैया असीम कुमार, सदरूल होदा, कृष्णा कुमार यादव, मुस्ताक अंसारी, सैयद अशरफ आदि उपस्थित थे।
0 Comments