Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड के गुमला में जगुआर और पुलिस ने JJMP के तीन नक्सलियों को मार गिराया, एके 47 और दो इंसास बरामद


गुमलाः झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ओर झारखंड जगुआर ने संयुक्त ऑपरेशन में प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने तीन हथियार भी बरामद किया है। एक एके 47 और दो इंसास बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि घाघरा जंगल में जेजेएमपी के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए है। इस सूचना के आधार पर गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर का संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के आमने-सामने होने पर कई राउंड गोली चली और मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन नक्सलियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments