Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण: बरमोरिया पंचायत के हथिया गांव में “वोट छोड़ गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का आयोजन


• भाजपा की वोट चोरी उजागर, जनता देगी जवाब”: जेपी पटेल 

डेलीखबर 99 न्यूज़

चौपारण : 19 अक्टूबर 2025: चौपारण प्रखंड के बरमोरिया पंचायत अंतर्गत हथिया गांव में रविवार को “वोट छोड़ गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष बैजू गहतोल ने किया, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष नरेश साव ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल उपस्थित थे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू, जिला उपाध्यक्ष डॉ. निजाम अंसारी, और कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज की।

इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सामाजिक-राजनीतिक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने जनता से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा, “भाजपा जनता का वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है, लेकिन कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। राहुल गांधी ने भाजपा की वोट चोरी को उजागर कर लोकतंत्र की हत्या का पर्दाफाश किया है। अब जनता ही भाजपा को गद्दी से उतारकर जवाब देगी।” उनका यह बयान स्थानीय लोगों में जोश भर गया और सैकड़ों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया।


कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू ने अभियान को लोकतंत्र बचाने का जन आंदोलन बताते हुए कहा, “यह केवल नारा नहीं, बल्कि जनता का गूंजता जनादेश है। भाजपा ने मतदाता सूचियों में धांधली कर सत्ता हथियाई है, लेकिन कांग्रेस इसे गांव-गांव तक ले जाकर जन आंदोलन बनाएगी। वोट चोरों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची की जांच करें और अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों।


कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान लोकतंत्र को बचाने का प्रयास है। जब जनादेश का सम्मान नहीं होता, तब जनता को अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ती है।

कार्यक्रम का समापन कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष बीरबल साहू ने किया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष भाग 1 शारिक अख्तर, मण्डल अध्यक्ष भाग 2 के राजेश कुमार सिंह,रोहित पासवान, राजेश गुप्ता, प्रखंड महासचिव गोपाल साव, नरेश पासवान,माला देवी,बिनय प्रसाद, मनोज पासवान, बिनोद कुमार रजक, राजेश रजक, आशीष गुप्ता,उमेश साव,विकास प्रजापति, नारायण कुमार यादव, रामस्वरूप साव, लवकुमार सिंह, मो मकसूद, मो मकबूल सहित बसरिया, देबो, रामपुर, बेलाही पड़रिया पंचायत के अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments