Chatra :राज्य के माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता शनिवार को पत्थलगड्डा और सिमरिया प्रखंड मुख्यालय पहुँचे। इस दौरान माननीय मंत्री श्री भोगता अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रखंड मुख्यालय आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी जी ने माननीय मंत्री श्री भोगता को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। माननीय मंत्री श्री भोगता जी ततपश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुँचाया जा रहा है।
सरकार हरेक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। चतरा जिला के समुचित विकास प्राथमिकता है। कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री भोगता ने दोनों प्रखण्ड के चयनित जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल, सर्वजन पेंशन स्वीकृति पत्र, छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र, सावित्री बाई फुले योजना स्वीकृति पत्र, किसान क्रैडिट कार्ड,ट्राय साइकिल आदि का वितरण किया।
इसे भी पढ़ें : Amit Shah News: मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे अमित शाह, झारखंड के चाईबासा में करेंगे जनसभा को संबोधित
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर दास, जिला परिषद सदस्य रामा भगत, 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष बिकास यादव, विरेन्द्र यादव सिमरिया ,राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष नवलकिशोर यादव,मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहू, जवाहर यादव ,गुड्डू जी ,समाजसेवी अम्बिका यादव समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : हज़ारीबाग़ जिले के 20 सूत्री की बैठक में शामिल हुवे मंत्री शत्यानन्द भोक्ता
0 Comments