Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने जीता 'ओवरऑल रेंज चैंपियन (ब्यक्तिगत)' का खिताब, ओवर ऑल रेंज चैंपियन में हजारीबाग जिला का भी पहला स्थान

गिरिडीह : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के अंतर्गत आयोजित रेंज पुलिस ड्यूटी मीट 2025" में हजारीबाग जिला के चौपारण थाना के थाना प्रभारी एसआई अनुपम प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 'ओवरऑल रेंज चैंपियन (व्यक्तिगत)' का खिताब अपने नाम किया। वहीं उतरी छोटानागपुर क्षेत्र में ओवरऑल रेंज चैंपियन में हज़ारीबाग़ जिला का भी प्रथम स्थान रहा। इस प्रतियोगिता में हजारीबाग, कोडरमा,चतरा, गिरीडीह और रामगढ़ पांच जिला की टीम शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 11 जुलाई 2025 तक गिरिडीह में किया गया था, जिसमें उत्तर छोटानागपुर रेंज के सभी जिलों की पुलिस इकाइयों ने भाग लिया। 

थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने इन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रखण्ड का मान बढ़ाए

  •  मेडिकोलीगल (ओरल) : प्रथम स्थान
  •  फिंगर प्रिंट (प्रैक्टिकल + ओरल): प्रथम स्थान
  •  फॉरेंसिक साइंस (रिटेन): प्रथम स्थान
  •  क्राइम इन्वेस्टिगेशन: तृतीय स्थान

इसके साथ ही, उन्होंने "Scientific Aid to Investigation" श्रेणी में अपने क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर समस्त रेंज में श्रेष्ठता सिद्ध की। इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें उत्तर छोटानागपुर ज़ोन, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

हज़ारीबाग पुलिस और चौपारण प्रखण्ड के लिए गर्व का पल

यह उपलब्धि न केवल हजारीबाग पुलिस के लिए, बल्कि चौपारण प्रखंड और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की यह सफलता उनके समर्पण, कर्मठता और कार्य के प्रति ईमानदारी का परिचायक है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने चौपारण थाना को रेंज स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। पुलिस ड्यूटी मीट जैसे कार्यक्रमों में ऐसा प्रदर्शन पूरे पुलिस बल के मनोबल को ऊँचा करता है।

Post a Comment

0 Comments