दिल्ली : एक बार फिर डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर निकल चुके हैं। राम रहीम इस बार 40 दिन के लिए पैरोल लेकर बाहर निकले हैं। जेल से पैरोल पर निकलने के बाद पुलिस सुरक्षा में सुबह तड़के सिरसा डेरे के लिए रवाना हुए। 14वीं बार राम रहीम जेल से बाहर आए हैं। इसके पहले वो 9 अप्रैल को 21 दिन की फरोल पर वो बाहर आए थे।
दरअसल, गुरमीत राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा भुगत रहे हैं। गुरमीत राम रहीम 5 अगस्त को पैरोल पर जेल से बाहर आए है, 14 सितंबर को वे वापस जेल लौटेंगे। जमानत की शर्तों के मुताबिक, वह अपने सिरसा स्तिथ आश्रम में रहेंगे. इसके साथ ही, 1 जनवरी से 14 सितंबर तक, पिछले चार महीनों के पीरियड में, वो 91 दिन जेल से बाहर रहेंगे। इससे पूर्व अप्रैल में, राज्य सरकार ने राम रहीम को 21 दिन के लिए फरलो पर रिहा हुए थे।
पैरोल पर बाहर आना राम रहीम के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वो पैरोल लेकर जेल से बाहर आ चूका हैं। इस बार राम रहीम जेल से बाहर आएं है तो अब वो 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाएंगे। 15 अगस्त को राम रहीम का 58वां जन्मदिन है। इस दौरान पूरे महीने कार्यक्रम होने वाले हैं। राम रहीम इससे पहले जब 21 दिन की फरलो पर बाहर आए थे, उस दौरान 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस था। इसके साथ ही इससे पहले फरवरी महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच राम रहीम 30 दिन के लिए पैरोल पर बाहर आया था।
अगस्त 2017 में डेरा प्रमुख रोहतक की सुनरिया जेल में सजा काट रहा हैं. राम रहीम को 25 अगस्त, 2017 को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया था। 20-20 साल के कारावास की दो सजाएं सुनाई। वो वर्तमान में एक पत्रकार की हत्या और बलात्कार के मामले में सजा काट रहा हैं।
0 Comments