Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण के बसरिया रामनगर में गणपति बप्पा का भव्य पूजन, ग्रामीणों में उमड़ा उत्साह, भंडारा का हुआ आयोजन



चार वर्षों से जारी परंपरा, गणपति महोत्सव में गूंजे भजन-कीर्तन

चौपारण : बसरिया पंचायत के रामनगर में गणपति पूजा समिति (रामनगर हिन्दू युवा शक्ति) की ओर से आयोजित गणपति पूजन का आयोजन बड़े ही भक्तिमय और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तगणों ने भाग लेकर गणपति बप्पा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित किया गया,वही पूजा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय मुखिया मंजू देवी ने किया। पूजा पंडाल में पूरे क्षेत्र का उत्साह देखते ही बन रहा है। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों, भजनों और दीपों के साथ गणपति बप्पा की आराधना की। वही पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले लगातार 4 वर्षों से यहां गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे ग्रामीण क्षेत्र का सहयोग मिलता है। अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि पूरे कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग व एकजुटता का परिचय देते हुए इसे सफल बनाया। 30/08/2025 को विसर्जन यात्रा के दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं के शामिल होंगे.


पूजा के दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें आचार्य अमित पांडे, पुजारी सहदेव साव, कन्हैया साव, गौरी साव, भुनेश्वर साव, पिंटू सोनी, ढालो दांगी, मदन साव, रामदेव महतो, अशोक दांगी, विजय दांगी, संतोष ठाकुर, मुन्ना केशरी, राहुल शर्मा, भोला गुप्ता, अशोक शर्मा, मुकेश केशरी, कामेश्वर दांगी, लक्ष्मी ठाकुर, डॉ. छूमंतर, दिलीप गुप्ता, आशीष प्रजापति, राहुल दांगी, आनंद साव, फलेंद्र दांगी, राकेश दांगी, आदित्य दांगी, सोनू शर्मा, रंजीत साव, राजेश साव, जागेश्वर दांगी, लवकेश शर्मा, धीरज गुप्ता, शिवसागर साव, नैतिक गुप्ता, बादल शर्मा, छोटू गुप्ता, सागर शर्मा, प्रेम दांगी, सोनू दांगी, शशि शर्मा सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए। समिति के पदाधिकारी सदस्य अध्यक्ष सुरेश शर्मा उपाध्यक्ष  कृष्णा कसेरा सचिव  नितेश साव कोषाध्यक्ष उमेश साव उपकोषाध्यक्ष विकास साव है !!

आज भंडारा में शामिल हुवे लोग 

विधयाक श्री मनोज कुमार यादव, आरती कौशल जिला परिषद सदस्य भाग 3 राकेश रंजन जिला परिसद सदस्य भाग 1, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष बैजू गहलोत, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, रामेश्वर पासवान अन्य लोग शामिल थे.

Post a Comment

0 Comments